रश्मिका मंदाना ने साउथ के टॉप ऐक्‍टर्स को पीछे छोड़ा, इंस्‍टाग्राम पर फॉलोअर्स हो गए 19.4 मिलियन

साउथ में अपनी खूबसूरती और जबरदस्‍त ऐक्‍टिंग से लोगों दका दिल जीतने वाली ऐक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अब बॉलिवुड डेब्‍यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी देशभर में और सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्‍होंने काजल अग्रवाल, सामंथा अक्किनेनी और विजय देवरकोंडा को इंस्‍टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया।

काजल के अभी पिक्‍चर शेयरिंग ऐप पर 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो सामंथा के 17.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विजय के 12.5 मिलियन फैंस हैं। अब बात बात करें रश्मिका की तो उनके इंस्‍टाग्राम पर 19.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

'मिशन मजनू' से बॉलिवुड डेब्‍यू
रश्मिका मंदाना 'मिशन मजनू' से बॉलिवुड डेब्‍यू करने जा रही हैं जिसमें वह सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ दिखेंगी। फिल्‍म भारत के सबसे साहसिक मिशन और रियल इवेंट्स पर बेस्‍ड है। इसके अलावा वह 'गुडबाय' में अमिताभ बच्‍चन और नीना गुप्‍ता के साथ नजर आएंगी।

अमिताभ बच्‍चन संग काम करने का अनुभव
अमिताभ बच्‍चन के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा था कि वह बिग बी के साथ काम करके बेहद खुश हैं। ऐक्‍ट्रेस ने कहा कि उन्‍होंने कभी नहीं सोचा था कि करियर के शुरुआती दिनों में ही उन्‍हें अमिताभ बच्‍चन के साथ स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *