भोपाल काजी ने कल ईद मानाने का किया ऐलान

भोपाल
 भोपाल में भी बुधवार को ईद मनेगी मुस्लिम जन ईद मनाएंगे। इसे लेकर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने ऐलान किया है कि बुधवार को ईद-उल-अजहा की नवाज अदा करने के लिए शहरवासी ईदगाह पर न जाएं। ईदगाह में प्रशासन के निर्देशानुसार मात्र 6 लोग नमाज अदा करेंगे। शहरवासी अपने मोहल्ले की मस्जिदों में प्रशासन द्वारा तय की गई संख्या के मुताबिक नमाज अदा करें।

शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने मंगलवार को इस बारे में ऐलान किया। शहर मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम कासमी, नायब शहर काजी सैयद बाबर और मुफ्ती अली कदर के अलावा मसाजीद कमेटी प्रभारी सचिव यासिर अराफात की मौजूदगी में शहर काजी ने कहा कि सभी मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिद में जाने के दौरान कोविड गाइडलाइन का खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अपने घरों के आसपास, मोहल्ले में पूरे शहर में सफाई का ध्यान रखें।

सुबह 6.10 बजे होगी नमाज
शहर काजी और बाकी उलेमाओं ने ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए सुबह 6 बजकर 10 मिनट का समय निर्धारित किया है। उन्होंने इस्लामी माह की 9 तारीख (मंगलवार) की सुबह से लेकर 13 तारीख (शुक्रवार) शाम तक इस माह की खास तकबीर पढ़ने की हिदायत दी है। उन्होंने ईद की नमाज के बाद शहर की सभी मस्जिदों में महामारी के खात्मे, प्रदेश और देश की खुशहाली और सारी दुनिया में अमन शांति बनी रहने की दुआएं करने करने के लिए भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *