भारी बारिश से अलीगढ़ हुआ पानी-पानी 

 अलीगढ़ 
भारी बारिश से अलीगढ़ पानी-पानी हो गया है। पुराने शहर में नाव चलाने वाले हालात पैदा हो गए हैं। गलियां लबालब भर गई हैं जिससे लोग घरों में कैद हो गए हैं। दुबे के पड़ाव पर रात को मकान का छज्जा सड़क पर जा गिरा। हालांकि ट्रैफिक बंद होने से कोई हताहत नहीं हुआ।

रविवार दोपहर से हो रही बारिश मंगलवार सुबह तक जारी है। रात को तेज बारिश होने से मदार गेट, रेलवे रोड, पत्थर बाजार, बारहदरी, उदय जैन सिंह रोड, शाहजमाल, एडीए कालोनी, सुरेंद्र नगर, महेंद्र नगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया। बारिश के कारण पुराने शहर में रतजगा होता रहा। तेज बारिश के बीच नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था भी पूरी तरह से फेल साबित हो गई है। सुबह से पार्षद नगर निगम के अधिकारी जेसीबी व पंपिंग सेट लेकर पानी निकालने के लिए वार्ड में घूम रहे हैं।

नगर निगम का कार्यालय भी पानी से पूरी तरह से भर गया है। शहर के लोगों की मानें तो कई सालों बाद अलीगढ़ में लगातार इस तरह बारिश हुई है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात ने बताया कि अभी तक शहर में कहीं जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *