उरई में मिनी बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर, आठ लोग घायल

उरई
उत्तर प्रदेश में उरई में सोमवार देर रात मिनी बस और बोलेरो में टक्कर हो गई जिसमें सवार लोग 8 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को अलग कर घायलों को बाहर निकाला और उनको जिला अस्पताल भेजा। चार लोगों को हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सोमवार रात को बोलेरो सवार आठ लोग नेशनल हाईवे के कालपी क्षेत्र से गुजर रहे थे। उसरगांव के पास मिनी बस से उनकी टक्कर हो गई जिसमें बुलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गाड़ी के अंदर ही फंसकर घायल हो गए। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में रचना, अर्चना, गोपाल और रघुनंदन को नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *