देवरिया में पटनवा पुल पर लटकती मिली लड़की की लाश 

देवरिया
उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में छोटी गंडक के पटनवा पुल से एक लड़की का शव लटकता मिला। आशंका है कि बदमाशों ने लड़की की हत्या कर नदी में फेंका लेकिन उसका शव पुल की रेलिंग में फंस गया। सीमा विवाद में 3 घंटे तक रामपुर कारखाना-तरकुलवा के पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

देवरिया कसया मार्ग पर 1904 में बनाया गया लोहे का पुल पैदल चलने वालों के लिए अभी खुला हुआ है। देर रात एक लड़की की हत्या कर उसका शव लोहे के पुल से नदी में फेंकने का बदमाशों ने कोशिश किया। लेकिन उसका पैर रेलिंग में फंस गया और वह पुल से उल्टा होकर लटक गई। मंगलवार की तड़के ग्रामीणों ने लड़की के शव को पुल की रेलिंग से लटकते देखा। लड़की लाल रंग का टीशर्ट और काला सफेद चेकदार लोअर पहने हुए थी। थोड़ी ही देर में हादसा जंगल की आग की तरह फैल गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ नए पुल पर पहुंचकर फोटो और वीडियो बनाने लगी।

पुल का आधा हिस्सा रामपुर कारखाना और आधा तरकुलवा थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसको देखते हुए दोनों थानों की पुलिस जानकारी मिलने के 3 घंटे बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। बाद में तरकुलवा पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे और भीड़ को किनारे कराया। इंस्पेक्टर तरकुलवा जयंत कुमार सिंह ने कहा कि लड़की का शव पुल से लटका हुआ मिला है। अभी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *