अब बिना मोबाइल नंबर के भी आधार कर सकते हैं डाउनलोड
नई दिल्ली
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप भारत की विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट के जरिये अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने यह सुविधा शुरू की है।
इस शुरुआत से जिन लोगों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, उनके लिए प्रक्रिया और आसान हो गई है। आधार सेवाएं उन लोगों के लिए भी उपलब्ध हैं, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर यह समझा जाता है कि बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।
बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाले उपभोक्ता को सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर माई आधार विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद माई आधार के अंदर ऑर्डर आधार रीप्रिंट विकल्प को क्लिक करना होगा।
