जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो भाजपा नेताओं को खुद पर झूठा आतंकी हमला कराने के लिए गिरफ्तार

 नई दिल्ली 
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो भाजपा नेताओं को खुद पर झूठा आतंकी हमला कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने खुद पर आतंकी हला होने का नाटक किया। इस मामले दो सुरक्षा गार्ड भी अरेस्ट हुए हैं। भाजपा के दोनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने और बड़े नेताओं का ध्यान अपनी तरफ खिंचने के लिए यह कदम उठाया। गार्डों समेत इशफाक अहमद, बशारत अहमद को अदालत में पेश किया गया जहां उस 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार शाम को दोनों ने दावा किया कि उन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें इशफाक अहमद की बांह में चोट लग गई थी। शुरुआत में पुलिस ने कहा था कि गार्ड से गलती से गोली चल गई जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता को मामूली चोट लग गई। लेकिन आगे की जांच में सामने आया कि यह जानबूझ कर कराया गया आतंकी हमला था।

इशफाक अहमद बीजेपी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शफी मीर के बेटे हैं। भाजपा ने मीर, उनके बेटे और बशारत अहमद को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए आंतरिक जांच शुरू कर दी है। अप्रैल और मई में भाजपा के दो पंचायत सदस्यों को अनंतनाग और सोपोर इलाके में रंगदारी का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।उन पर व्यापारियों और सेब डीलरों से धन उगाहने के लिए आतंकवादियों का रूप धारण करने का आरोप लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *