एक समय में अधिकतम 50 व्यक्ति कर सकेंगे पूजा: एसीएस डॉ.राजौरा

भोपाल

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि कोरोना गाइडलाइन संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया है कि अब एक समय में एक ही स्थान पर अधिकतम 50 व्यक्ति पूजा में सम्मिलित हो सकेंगे।

डॉ.राजौरा ने बताया है कि सभी धार्मिक/पूजा स्थलों (ईदगाह को छोड़कर) में स्थान की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए एक समय में अधिकतम 50 व्यक्ति पूजा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूजा स्थल के प्रबंधन के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना बंधन कारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *