शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को मारी गोली

इंदौर
शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को गोली मारी। अर्जुन नागेन्द्र सिंह ठाकुर का रिश्‍तेदार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पुराने विवाद में यह गोलीकांड हुआ है। ठाकुर को घायल अवस्था में उपचार के लिए राजश्री अपोलो अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि अर्जुन के पिता नागेन्द्र सिंह ठाकुर पहलवान थे। उनका कुछ साल पहले निधन हाे चुका है।

अर्जुन के पेट में दाएं तरफ गोली लगी होने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।गोलीकांड के बाद शराब सिंडिकेट ऑफिस में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। घटना के बाद अस्‍पताल के सामने भारी भीड़ जमा हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *