विद्युत जामवाल प्रड्यूसर के तौर पर करेंगे डेब्यू, पहली फिल्म IB 71 का किया ऐलान

बॉलिवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपनी ऐक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह प्रड्यूसर के तौर डेब्यू करने जा रहे हैं। विुद्युत जामवाल ने डायरेक्टर संकल्प रेड्डी के साथ तस्वीर शेयर कर बताया वह फिल्म 'आईबी 71' (IB 71) बनाएंगे। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत।'

विद्युत जामवाल एक स्टेटेमेंट में कहा, 'मुझे ऐक्शन हीरो फिल्म्स के प्रड्यूसर के तौर 'आईबी 71' टाइटल से अपनी पहली फीचर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म का पहला कोलाबोरेशन रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हुआ है। मैं बहुत ही कृतज्ञता और सम्मान के साथ इस आशीर्वाद और सपॉर्ट के लिए आपको प्यार दे रहा हूं।'

स्टेटमेंट में आगे कहा, 'आईबी 71' एक अच्छी फिल्म बनाने की ओर एक कदम है। ये प्रॉजेक्ट एक टीम वर्क और विश्वास का परिणाम है। मुझे इसके लिए आपका हमेशा सहयोग चाहिए। मेरी जर्नी का हिस्सा रहने के लिए धन्यवाद। उम्मीद करता हूं कि जिसकी आप उम्मीद कर रहे हैं, उसे पूरा सके।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल ने साल 2011 में फिल्म 'फोर्स' से डेब्यू किया था। उन्होंने 'कमांडो' सीरीज, 'बादशाहो', 'बुलेट राजा', 'जंगली', जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार फिल्म खुदा हाफिज में नजर आने वाले विद्युत जामवाल फिल्म 'सनक' काम करते दिखाई देंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *