शातिर कार ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर
पहले महंगी कार को किराये पर लेता फिर ग्राहक की तलाश कर उसे बेच देता, उसके बाद दूसरी चॉबी से उसे खोलकर चोरी कर फरार हो जाता फिर विदेश में घूमकर नये ग्राहक को चंपत लगाने की जुगाड़ में लग जाता। इस शातिर कार चोर को सिविल लाइन पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

सिविलि लाइन थाने में बैठा भोला-भाला दिखने वाला ये शातिर कार ठग 21 साल का प्रज्ज्वल कुर्रे है जो महंगी कारों को किराये पर बुलवाता था और उसकी नकली बैंक एनओसी बनाकर लोगों को बेच देता था। इससे मिले पैसों से ऐश करने के लिए वह विदेश की यात्रा पर निकल जाता था। इस काम में उसकी माँ साथ देती थी। माँ और बेटे  दुबई और बैंकाक समेत कई देशों की यात्रा कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कुर्रे की माँ लोगों को कार अपने नाम होना बताकर झांसे में लेती थी और इस तरह से ये दोनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो जाते थे। पिछले दिनों शातिर ठग ने एक हुंडई वर्ना कार किराये पर बुलवाकर शंकर नगर निवासी युवक को बेची दी और मोटी रकम हासिल कर ली। इतना ही नही शातिर ठग ने पीड़ित को बाकायदा एनओसी समेत कार की दो चाबियां भी दीं। कार की एक चाबी उसने अपने पास बनवाकर रख ली और कुछ दिन बाद पीड़ित की दुकान के सामने से कार चोरी कर फरार हो गया।

शातिर ठग प्रज्ज्वल ने शहर के करीब 10 से ज्यादा युवकों को महंगी कारें बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। गौरतलब है कि पिछले दिनो महासमुंद जिले के सरायपाली थाना इलाके में गांजा परिवाहन करते पकड़ी गई एक महंगी कार के भी आरोपियों ने बताया था कि उसने कुर्रे से कार खरीदी थी। फिलहाल पुलिस ने शातिर ठग और चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की वर्ना कार जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *