शाजापुर में सोलर बिजली के लिए शुरू हुई रिवर्स बिडिंग

भोपाल
शाजापुर में 450 मेगावाट सोलर एनर्जी से उत्पादन के लिए नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने रिवर्स बिडिंग शुरू कर दी है। बिडिंग शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे में 2.62 रुपए प्रति यूनिट तक बिड आ चुकी थी और डेवलपर्स की संख्या अधिक होने के कारण विभाग को उम्मीद है कि यह बिड 2.42 रुपए प्रति यूनिट या उससे नीचे तक आ सकता है। ऐसा हुआ तो यह आगर में फाइनल बिड 2.44 रुपए प्रति यूनिट से भी कम होगा।

 एमडी ऊर्जा विकास निगम दीपक सक्सेना ने बताया कि शाजापुर सौर पार्क में भी 12 डेवलपर्स ने बिड प्रक्रिया में सहभागिता की जिसका रिवर्स आॅक्शन चल रहा है। यहां 450 मेगावाट की तीन यूनिट के लिए डेवलपर्स के चयन की प्रक्रिया होगी। इसमें आनलाइन रिवर्स बिड के जरिये डेवलपर्स तय किए जाएंगे। बिड प्रोसेस 2.70 से 2.78 रुपए प्रति यूनिट के बेस टैरिफ पर शुरू हुई। विभाग द्वारा ओंकारेश्वर में 600 मेगावाट की फ़्लोटिंग सोलर परियोजना के साथ-साथ छतरपुर में 950 मेगावाट और मुरैना में 1400 मेगावाट की परियोजना स्थापना के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *