स्वास्थ्य विभाग की दिखी लापरवाही,रेना जमील ने लगाई फटकार

सक्ती
नवपदस्थ अनुविभागीय राजस्व प्रशिक्षु आईएएस रेना जमील ने जवाहरलाल नेहरू वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र में टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी बिना मास्क के आने वाले व्यक्तियों को वैक्सिन लगाते पाए गए जिस पर उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।

कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 का पालन करते हुए आप सभी आने वाले प्रत्येक हितग्राहियों का टीकाकरण करें टीकाकरण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गाइडलाइन के अनुसार हर व्यक्तियों को टीकाकरण लगना चाहिए एसडीएम ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग नियम कानून का पालन नहीं करेगा तो टीकाकरण लगाने आने वाले व्यक्ति कैसे पालन करेंगे कहते हुए कड़े शब्दों में नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी गलती अगर दोबारा मिलने पर शासन के नियमानुसार आप लोगों पर कार्रवाई की जाएगी नव पदस्थ एसडीएम के द्वारा पदभार ग्रहण करते ही प्रत्येक दिन नगर सहित अनुभाग क्षेत्रों में लगातार कार्यालयों का निरीक्षण कर रही है और शासकीय कार्यों में कसावट लाने और पेंडिंग कार्य का निराकरण शीघ्र कराने तथा हर कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के लिए उनके द्वारा दिशा निर्देश लगातार दिए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *