कोलकाता के व्यावसासी ने बीड़ी पत्ता कारोबारी को लगाया 3 करोड़ का चूना, जान से मारने की भी धमकी

राजनांदगांव
जिले के बीड़ी कारोबारी को कोलकाता के एक व्यावसायी ने तीन करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद भी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। बीड़ी कारोबारी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने व्यावसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लाल किस्टैया का जीई रोड में 2018 से देसाई ब्रदर्स लिमिटेड के नाम से बीड़ी पत्ता खरीदने-बेचने का गोदाम था। जिसका सीओ वह स्वयं है। पश्चिम बंगाल के धुलिया निवासी शंकर बीड़ी वर्क्स के प्रोपाईटर फरीद विश्वास ने बीड़ी पत्ता खरीदने के संबंध में उक्त गोदाम में आकर बाचतीत कर अपने झांसे में लेकर किस्तैया का विश्वास प्राप्त कर 6 जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक कुल 4,29,78,979 रुपए का बीड़ी पत्ता क्रय किया और 3,02,00,000 रुपए भुगतान किया तथा किस्तैया को बाकी रकम 1,27,78,979 रुपए बाद में देने का वादा किया। आरोपी ने पुन: मई 2019 से 2 जून 2019 तक किस्तैया को झांसा देते हुए कुल 2,87,96,218 रुपए का पुन: बीड़ी पत्ता खरीदने के नाम से मंगाकर उक्त अवधि में 1,90,96,218 रुपए का भुगतान नहीं किया। इस तरह कुल 3,18,75,197 रुपए का धोखाधड़ी की है। आरोपी ने अधिक मात्रा में बीड़ी पत्ता क्रय कर शेष रकम का भुगतान न कर धोखाधड़ी किया है। फरवरी 2020 के पश्चात से व्यवसायी को कोई भी रकम अदा नहीं किया है तथा रकम मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मेरा तुम क्या बिगाड़ लोगे कहता है।

व्यवसायी ने आरोपी फरीद विश्वास द्वारा किए गए धोखाधड़ी के संबंध में एक लिखित शिकायत पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग में प्रस्तुत किया है। व्यवसायी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 506 के तहत जुर्म दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *