कांग्रेस की नई संसदीय टीम तैयार, थरूर और मनीष तिवारी का नाम भी शामिल

नई दिल्ली 
कांग्रेस पार्टी  ने लोकसभा में अपने नेता अधीर रंजन चौधरी और उपनेता गौरव गोगोई को उनके पदों पर बरकरार रखने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र से पहले पार्टी की संसदीय टीम का रविवार को पुनर्गठन किया।

इस सात सदस्यीय नयी संसदीय टीम में शशि थरूर और मनीष तिवारी को शामिल किया गया है। जबकि  के सुरेश को लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू और श्री मनिकम टैगोर को सचेतक बनाया गया है। राज्य सभा में कांग्रेस संसदीय टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, श्रीमती अम्बिका सोनी और दिग्विजय सिंह को सदस्य बनाया गया है।

 राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे बने रहेंगे। जरूरी होने पर दोनों टीमों की बैठक बुलाई जायेगी जिसके संयोजक  खडगे होंगे। पिछले दिनों चौधरी को नेता पद से हटाये जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *