जल्द हो सकती है प्रदेश कई हिस्सों में बारिश

भोपाल
राजधानी में मानसून की बेरुखी अखरने लगी है। बारिश नहीं होने के कारण तीखी धूप ने उमस और बेचैनी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कल राजधानी का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री से. रिकॉर्ड हुआ था जो सामान्य से छह डिग्री से अधिक था।
इस माह का यह सबसे गर्म दिन था। अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं के कारण आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के  आसपास रहने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाली ट्रफ लाइन के मूव होने से मानसून ब्रेक की हालत खत्म होगी। आज शाम के बाद तेज हवाओं के चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की अथवा मध्यम बारिश होने की संभावना है। लेकिन मूसलाधार बारिश के लिए शहर को और इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *