मां ने 5 साल की बेटी को तेंदुए के जबड़े से जिंदा निकाला

नई दिल्ली
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक जंगल में एक महिला ने अपनी पांच साल की बेटी को तेंदुए के जबड़े से जिंदा बचाया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 30 जून को हुई इस घटना में लड़की को गंभीर चोटें आई हैं और सोमवार को नागपुर के एक अस्पताल में उसकी सर्जरी की जानी है। वन विकास निगम लिमिटेड के संभागीय प्रबंधक वीएम मोरे ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित जूनोना गांव की रहने वाली अर्चना मेश्राम गांव के बाहरी इलाके में जा रही थीं, तभी अचानक तेंदुआ उनकी बच्ची पर झपट पड़ा। महिला शुरू में डर के मारे पीछे हट गई, लेकिन जल्द ही उसने हिम्मत जुटाई और बांस की छड़ी से तेंदुए को मारा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तेंदुए ने लड़की को छोड़ दिया और महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह उसे लगातार डंडे से मारती रही जिसके बाद जानवर बाद में जंगल में भाग गया। बच्ची को जबड़े में गंभीर चोटें आईं और वनकर्मी उसे चंद्रपुर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे बाद में नागपुर के एक सरकारी दंत अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *