स्विमसूट में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा जोनस,  दिखा हॉट अवतार 

 मुंबई 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस  सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में भी प्रियंका चोपड़ा का नाम शुमार है।ऐसे में प्रियंका ने हाल ही में स्विमसूट में दो तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।

उम्मीद बनाम हकीकत
दरअसल प्रियंका ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका स्विमसूट में काफी हॉट नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- उम्मीद बनाम हकीकत  प्रियंका एक फोटो में जहां सेंशुअल एक्सप्रेशन्स दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो मुस्कुरा रही हैं। 

फैन्स के रिएक्शन
प्रियंका के ये फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए हैं। करीब एक घंटे में इस पोस्ट पर करीब 7 लाख लाइक्स आ चुके हैं, वहीं हजारो फैन्स कमेंट भी कर चुके हैं। अधिकतर फैन्स जहां प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके कपड़ों पर भी कमेंट कर रही हैं। ऐसी ही एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'अच्छी है, लेकिन ड्रेस थोड़ी अच्छी पहनो।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *