सर्विलांस, टेस्टिंग तथा उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया गया, जिसके फलस्वरूप ढ़ाई माह में लगातार सक्रिय मामलों में गिरावट आ रही है- अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,63,450 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,21,16,707 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के केवल 81 नये मामले आये हैं। सर्विलांस, टेस्टिंग तथा उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया गया, जिसके फलस्वरूप ढ़ाई माह में लगातार सक्रिय मामलों में गिरावट आ रही है। प्रदेश में कोरोना के कुल 1310 एक्टिव मामले में से  1114 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 106 लोग तथा अब तक कुल 16,83,797 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,60,589 घरों के 17,23,84,556 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,00,361 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। अब तक 3,35,23,481 प्रथम तथा 64,12,237 लोगों को दूसरी डोज दी गयी। अब तक कुल 04 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोजें लगाने वाला उत्तर प्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *