सड़क हादसे में तहसीलदार समेत तीन की मौत

कवर्धा
शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब नायब तहसीलदार की बोलेरो क्रमांक सीजी 02 जी 6666 को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नायब तहसीलदार सतीश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

जानकारी के मुताबिक बोड़ला तहसील में पदस्थ  नायब तहसीलदार सतीश कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ धवाईपानी गये हुए थे, सुबह करीब साढ़े सात बजे वो सभी अपने बोलेरो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे में पगवाही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में नायब तहसीलदार और उनके दो अन्य साथियों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा इतना भीषण था कि  बोलेरो में नायब तहसीलदार और दो अन्य लोगों का शव फंसा रह गया। करीब डेढ़ घंटे बाद कटर से काटकर शव को बाहर निकाला गया। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। घायल चंदन आबकारी विभाग में गार्ड के तौर पर पदस्थ है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *