कुख्यात बदमाश संजय बिहारी गिरफ्तार

दुर्ग
दुर्ग जिले में पुलिस गुंडे-बदमाशों पर तगड़ी कार्यवाही कर रही है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी पदस्थापना के बाद से ही ऐसे सभी बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही का अभियान आरंभ किया गया है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश संजय बिहारी जो कि थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का फरार आरोपी था,गिरफ्तार किया गया है।

सुबह मुखबिर कीसूचना पर दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ल की अगुवाई में पुलिस टीम ने फोर सीजन होटल दीपक नगर से उसे गिरफ्तार किया। संजय बिहारी के खिलाफ मोहननगर तथा अन्य थानों में 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं 20 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही है। वे वर्तमान में दीपक नगर में होटल व बार  का संचालन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *