कांग्रेस का पैदल मार्च..पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आज राजधानी में पार्टी कार्यकतार्ओं ने पेट्रोल डीजल की बढती बेतहाशा कीमतों के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। पैदल मार्च में उनके तेवर काफी तेज थे वे लगातार केन्द्र व मोदी सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे,हाथों में तख्तियां ले रखे थे। कांग्रेस का  यह पैदल मार्च राजीव भवन से कलेक्ट्रेट पहुंचनी थी। लेकिन पुलिस ने करीब दो किलोमीटर पहले ही लोक सेवा आयोग कार्यालय के पास उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोकने पर कांग्रेस नेता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में एआईसीसी के प्रभारी सचिव चंदन यादव, सांसद छाया वर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और जिलों से आए कार्यकर्ता-नेता शामिल हुए।

सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में जुटे कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। करीब 12.15 बजे से कांग्रेस की पदयात्रा कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई। नारे लिखी तख्तियों और कांग्रेस के झंडे के साथ प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और दूसरे जिलों से आए कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारे लगे। एक बजे के करीब पदयात्रा लोक सेवा आयोग के सामने पहुंची। यहां पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रास्ता रोक रखा था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का भारी बंदोबस्त भी था। पुलिस ने इस यात्रा को यहां से आगे जाने से मना कर दिया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित दूसरे नेता भी वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

पैदल मार्च से पहले कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। कहा गया, केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो चुका है। वह भी तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन सभागार में प्रदर्शन में शामिल होने आए नेताओं-कार्यकतार्ओं की सभा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *