यूपी हर योजना में नंबर एक बन रहा, सपा को लिया निशाने पर: सीएम योगी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश हर योजना में नंबर बन रहा है। इन उपलब्धियों को लेकर एक सकारात्मक माहौल बनाने का सार्थक प्रयास होना चाहिए। पूरा देश यूपी की कानून-व्यवस्था का लोहा मानता है।  मुख्यमंत्री भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। सिस्टम तो वही है, सबकुछ वही है, कुछ चेहरे बदले हैं और उसने बदलाव करके दिखा दिया है। निवेश की झड़ी लगी है। जिन उद्योपतियों ने यूपी में नहीं आने का संकल्प लिया था, वह अब यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1950 में जब यूपी का गठन हुआ उस समय राज्य का प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अधिक था।

 1950-2017 तक आते-आते प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत का एक तिहाई रह गया। चार साल में हम राष्ट्रीय औसत के करीब पहुंच रहे हैं। मार्च 2020 में जब कोरोना का पहला केस आया तो यूपी में टेस्ट की कोई सुविधा नहीं थी, आज चार लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। यूपी देश का पहला प्रदेश है जिसने छह करोड़ टेस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। सतर्क रहना होगा। जीवन और आजीविका दोनों को बचाना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *