युवक ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला और पहुंच गया थाने

 महोबा 
 यूपी के महोबा में तंत्र मंत्र के जरिए पत्नी के वशीकरण के संदेह में पड़ोसी युवक की कुल्हाड़ी काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया, घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

श्रीनगर थाने के भड़रा गांव निवासी किशोरी अहिरवार ने पड़ोसी 60 वर्षीय लक्ष्मण अहिरवार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, किशोरी अहिरवार को पड़ोसी लक्ष्मण पर पत्नी को तंत्रमंत्र के जरिए बस में करने की शंका थी। शनिवार को आरोपित पड़ोसी के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से हमला बोल उसे मौत की नींद सुला दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सीओ उमेश चंद्र, थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों परिवारों के लोग घरों में ताले डाल निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *