भारत टॉकीज के पास 50 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

भोपाल
बारिश से पहले ही शहर की जर्जर इमारतों का गिराना शुरू हो गया है। इसी के चलते आज सुबह भारत टाकीज के पास बनी कैपिटल होटल का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इससे आसपास के इलाके में खलबली मच गई। अच्छी बात यह रही कि इससे किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ। यह इमारत पचास साल से भी अधिक पुरानी और जर्जर अवस्था में है। छज्जा गिरने की खबर मिलते ही नगर निगम का अमला वहां पहुंच गया और आसपास के ट्रैफिक को रोक दिया। निगम ने इमारत के क्षतिग्रस्त छज्जे को साफ किया और वहां पर रहने वालों को अब वहां से हटा कर पूरी इमारत को गिराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *