आरबीसी के तहत 20 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है। प्रदेश जशपुर, जांजगीर चांपा और नारायणपुर जिले में पांच प्रकरणों में 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत जांजगीर चांपा जिले की डभरा तहसील के पेण्डरूवा गांव के मनीष उँराव और साल्हे ग्राम की बृजकुमारी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जशपुर जिले की पत्थलगांव तहसील के ग्राम चंदागढ़ के प्रताप चौहान की मृत्यु सर्प के काटने से और गौढ़ी के विजय टोप्पो की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार से नारायणपुर जिले के ग्राम तुरठा के रामलाल की मृत्यु पानी में डूबने से होने के कारण परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *