बेतिया में जहरीली शराब ने ली अबतक 16 लोगों की जान, 5 आरोपी हिरासत में 

 बेतिया 
शराब पर पूर्ण प्रतिबंधित राज्‍य बिहार के पश्चिम चंपारण में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस ने 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं मामले पर बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि जांच चल रही है। संबंधित अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

आपको बता दें पश्चिम चम्पारण के लौरिया और रामनगर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को छह मरने वालों की पहचान की गई है। गुरुवार को भी आठ लोगों की पहचान हुई थी। शनिवार को दो और मौतें हो गईं। सभी की मौत जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई जा रही है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *