गरीब तबके के बच्चो को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं- मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी

भोपाल

लोक  स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण  मंत्री एवं धार  जिले के प्रभारी मंत्री डॉ . प्रभुराम चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि किसानों के लिए गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कृषि आदान की व्यवस्था हो,समिति स्तर पर खाद बीज की प्रदाय व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग हो,आंगनवाडी केंद्रो  के माध्यम से बच्चों को खाद्यान्न समय पर मिलता रहे। कुपोषण दूर करने के लिए संबंधित क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें। आंगनवाडी केंद्र में भी मनरेगा के माध्यम से बाॅउण्ड्री का निर्माण किया जाए। गरीब तबके  के बच्चो को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शुक्रवार को धार जिला कलेक्ट्रेट  सभाकक्ष में आयोजित जिला आपदा प्रंबधन समूह एवं विभागीय कार्यो समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी ने महिला एवं बाल विकास , शिक्षा,स्वास्थ,पेयजल,खाद बीज आपूर्ति सहित आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में किए गए कार्यो विशेषकर अस्पतालों में आक्सीजन लाइन डाले जाने की प्रशंसा की।

मंत्री डॉ. चौधरी ने बैठक में कहा कि मध्यान्ह भोजन के निर्माण में क्षेत्र के समूह को प्राथमिकता दे। कुपोषण के लिए अगले दो माह में एक स्कीम बनाकर कार्य करे। अति कुपोषित बच्चो के लिए विशेष योजना तैयार की जाए। इस कार्य में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि स्वयं 2 कुपोषित बच्चो को गोद ले और कुपोषण से दूर करे। इसके लिए फ्यूचर प्लान तैयार किया जाए। कृषि विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि समितियों में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे।  कृषको को खाद , बीज  तथा किटनाशक गुणवत्तापूर्वक मिले इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। मध्यप्रदेश शासन द्वारा गरीब तबके  के बच्चो को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत शासन का प्रयास है कि 2024 तक हर घर नल से जल की आपूर्ति हो। उन्होने  निर्देश दिए कि इस कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की क्वालिटी अच्छी हो, इसका लगातार सुपरविजन करते रहे। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते और प्रयास करे कि इस कार्य से सड़को को भी नुकसान न हो। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत धार  जिले में किए गए कार्य विशेषकर अस्पतालों में आक्सीजन लाइन डाले जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में बहुत अच्छा कार्य किया गया है।

   बैठक में कृषि  शिक्षा आदि विभाग के जिले संचालित और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *