एक दिन की राहत के बाद आज फिर लगी पेट्रोल की कीमतों में आग

नई दिल्ली
 एक दिन की शांति के बाद शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई जिससे राजधानी दिल्ली सहित देश के आधिकांश हिस्सो में इसकी कीमत नए स्तर पर पहुंच गईं जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। गुरुवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था।

दिल्ली में शनिवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये और मुंबई में 107.83 रुपये प्रति लीटर के पर पहुँच गई। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार शनिवार को पेट्रोल में 30 पैसे की बढोतरी की गई है। डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *