केंद्रीय गृहमंत्री शाह से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की सौजन्य भेंट

भोपाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनके नई दिल्ली स्थित निवास पहुँच कर आज सौजन्य भेंट की। गृहमंत्री शाह से मध्यप्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद पटेल की यह प्रथम भेंट थी।

केंद्रीय गृहमंत्री को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर प्रदेश वासियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राज्यपाल पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदाबेन भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *