रघुबीर यादव पर पत्नी का आरोप, कहा- ‘सोना गिरवी रखा, किराया देना भी मुश्किल, नहीं मिल रही एलिमनी’

 मुंबई 
अभिनेता रघुबीर यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा खड़गे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। अब पूर्णिमा ने रघुबीर पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें एलिमनी के पैसे नहीं मिल रहे हैं। इस बारे में रघुबीर यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एलिमनी के पैसे नहीं देने का आरोप
एक इंटरव्यू में पूर्णिमा ने दावा किया कि वह समय से घर का किराया भी नहीं दे पा रही हैं। यह काफी शर्मिदा करने वाला है। इस बारे में रघुबीर यादव के वकील ने कहा कि पूर्णिमा अधिक पैसे मांग रही हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए पूर्णिमा ने कहती हैं कि ‘पिछले साल, ऐसा समय आया था जब मुझे पांच महीने तक एलिमनी नहीं मिली थी। इस देरी की वजह से मैं यारी रोड स्थित घर का किराया समय पर नहीं दे पाई और मुझे काफी भला-बुरा सुनना पड़ा। मैं लोन पर जी रही हूं। साथ ही मुझे अपना सोना गिरवी रखना पड़ा। इस साल भी मैं 4 महीने का किराया नहीं दे पाई। कोर्ट में तारीख से दो महीने पहले मुझे 80 हजार दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *