आरबीआई ने कहा- वित्त वर्ष 2022 में 10.5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 

नई दिल्ली
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2022 के लिए 10.5 फीसदी जीडीपी का अनुमान लगाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 के लिए आरबीआई द्वारा अनुमानित जीडीपी ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसे रिवाइज करने की कोई वजह नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इस अनुमानित विकास दर को नीचे की ओर संसोधित करने की कोई वजह फिलहाल नहीं दिख रही है। आपको बता दें कि मौद्रिक समीक्षा बैठक के दौरान अप्रैल में ही केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022 के लिए सकल घरेलु विकास दर 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है था कि आरबीआई इसमें गिरावट कर सकता है, लेकिन आज आरबीआई गवर्नर के कहा कि इस अनुमान को नीचे संशोधित करने की कोई वजह नहीं दिख रही है। अगर पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो इसमें 7.3 फीसदी की गिरावट आई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *