बदमाशों ने रेलवे जेई को गोलियां से भूना 

पटना
पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के कोल साइडिंग में बाइक से जा रहे रेलवे के जेई पंकज सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उन्हें तीन-चार गोलियां मारीं। सभी गोलियां पेट में लगने से जेई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के कारणों का देर रात तक पता नहीं चल सका था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि घटना के पीछे ठेकेदारी विवाद, पैसे के लेनदेन व लूटपाट समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते ही जांच की जा रही है।

बताया गया है कि जेई पंकज सिंह (43) मोकामा के सकरवार टोला निवासी गया सिंह के पुत्र थे। वह समस्तीपुर में कंट्रक्शन जेई पद पर पदस्थापित थे। वह प्रतिदिन बाइक से अपने घर से बरौनी जाते थे। वहां बाइक खड़ी कर वह ट्रेन से समस्तीपुर जाते थे। वापस ट्रेन से बरौनी आते थे और वहां से अपनी बाइक लेकर घर आते थे। गुरुवार की रात वह बरौनी से बाइक से मोकामा अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी रात करीब साढ़े आठ बजे औंटा हॉल्ट के पास अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बदमाशों ने उन्हें चार गोलियां मारीं। पेट में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर बाइक समेत गिर गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *