कबाड़ खाने से पुलिस लाखों का चोरी का माल जब्त, आरोपी फरार

जबलपुर
 जबलपुर (Jabalpur) में पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि जिले में कबाड़ का कारोबार करने वाले कबाड़ी चोरी के वाहन खरीद कर उनके पार्ट्स बेच रहे हैं। इधर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि संजीवनी नगर स्थित अंधवा ग्राम में कबाड़ का बड़ा कारोबार करने वाले इरफान कबाड़ी के द्वारा चोरी किए गए बड़े वाहनों को खरीदा जा रहा है और फिर उन्हें स्क्रैप में बेचा जा रहा है। यह सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच (crime branch) और संजीवनी नगर थाना पुलिस ने कबाड़ खाने में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान यहां पर ट्रक, बस, जेसीबी मशीन और अन्य बड़े वाहनों के कटे हुए हिस्से मिले। बड़ी तादाद में वाहनों के टायर और ट्यूब भी मिले। जिनकी कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। साथ ही वाहनों को काटने वाली ऑटोमेटिक मशीनें भी बरामद की गई है। मौके पर पहुंचे सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि अभी इस पूरे कबाड़ खाने में रखे हुए सामान की जांच की जा रही है और इस संबंध में दस्तावेज खोजे जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी इरफान कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यह छापे की कार्रवाई के पूर्व ही इरफान कबाड़ी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *