आज काशी को 1583 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, करेंगे जनसभा को भी संबोधित   

वाराणसी
धानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब आठ महीने बाद 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी करीब पांच घंटे काशी में बिताएंगे। इस दौरान वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, गोदोलिया मल्टीलेवल पार्किंग, क्रूज और रो-रो समेत करीब 1583 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं की बुनियाद भी रखेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान तीन अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 पीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सहित इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मल्टी लेवल पार्किंग गोदौलिया, यूपी के सबसे बड़े सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर, गंगा में पर्यटन के विकास के लिए दो रो-रो का संचालन, राजघाट से अस्सी तकदो मंजिला नया क्रूज, 84 घाटों पर सूचना पट्ट, वाराणसी गाजीपुर रोड पर आशापुर आरओबी-नीर निर्मल परियोजना, 14 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन, बीएचयू में रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ थैलमोलाजी, बीएचयू में 100 बेड का एमसीएच विंग और 80 टीचर रेजिडेंशियल फ्लैट, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का निर्माण और चौड़ीकरणदो, पेयजल योजना, चार पार्कों का सुंदरीकरण, चार स्कूल और कॉलेज में तीन महिला छात्रावास क्लास और लैब व रामेश्वर में विश्राम स्थल का लोकार्पण करेंगे।

इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी वाराणसी में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट का स्क़िलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट सेंटर, आईटीआई महगांव, राजघाट प्राथमिक स्कूल आदमपुर, सिस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना, ट्रांस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भेलूपुर, सिस वरुणा में पेयजल संचालन पर कार्य, क़ोनिया घाट क्षेत्र में सिविल लाइन बिछाने से जुड़ी परियोजना, नगर के घाट पर पंपिंग स्टेशन सीवेज पंपिंग, कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 0.8 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, मुकीमगंज और मछोदरी में सीवर लाइन परियोजना, लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग, करखियाव मेऔद्योगिक क्षेत्र में मैंगो और वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर इकाई का कार्यालय भवन, रायफल और पिस्टल शूटिंग रेंज का निर्माण, 47 ग्रामीण संपर्क मार्ग, जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर नल योजना का शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का विमान गुरुवार की सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से सेना के चॉपर के जरिए प्रधानमंत्री बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। पीएम यहां से बीएचयू के आईआईटी मैदान जाएंगे, जहां से करीब 1583 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इस मौके पर पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *