खजराना गणेश को सिंहासन के लिए11KG चांदी की भेंट

इंदौर

विश्व प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भगवान के चांदी के सिंहासन के लिए बुधवार को एक भक्त ने 11 किलो चांदी अर्पित की है। सूरज रजक नामक भक्त ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर पहुंचकर पुजारी पंडित सतपाल महाराज को चांदी भेंट की। 11 किलो चांदी दान में मिलने के बाद भी अभी सिंहासन के लिए 50 किलो चांदी की और जरूरत है। पुराने सिंहासन की 33 किलो चांदी निकली थी, जिसे भी उपयाेग में लिया जाएगा।

पुजारी पंडित सतपाल महाराज ने बताया कि गणेश जी के नए सिंहासन के लिए 150 किलो चांदी की जरूरत है। अब तक करीब 100 किलो चांदी भक्तों द्वारा दान की जा चुकी है। अभी 50 किलो चांदी की और जरूरत है।

20 दिन पहले भी भक्त ने दान की थी 21 किलाे चांदी
खजराना गणेश मंदिर में जून महीने में भी एक भक्त ने 21 किलो चांदी चढ़ाई थी। यह चांदी बालाजी फाउंडेशन के विनोद अग्रवाल ने बच्चे का तुलादान करके दी थी। इस चांदी काे भी सिंहासन बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *