लखनऊ में रहते थे तीनों – UP ATS ने अल-कायदा के तीन और आतंकियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को अलकायदा से जुड़े अंसार गजावत-उल-हिंद के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका नाम शकील, मुस्तकीम और मुनीद है। तीनों लखनऊ के रहने वाले हैं। यूपी एटीएस के मुताबिक, ये तीनों अंसार गजावत-उल-हिंद जुड़े हैं। लखनऊ के काकोरी से 11 जुलाई को पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इन तीनों के नाम सामने आए हैं। 

यूपी एटीएस ने रविवार को राजधानी लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल के दो आतंकी मिनहाज अहमद व मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ में लखनऊ के ही रहने वाले शकील, मोहम्मद मुस्तकीन और मोहम्मद मईद के नाम सामने आए। बुधवार को पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने स्वीकार कर लिया कि ये भी आतंकी साजिश में शामिल थे। इसके बाद तीनों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।

आतंकियों को पिस्टल मुहैया कराने वाला शकील लखनऊ से गिरफ्तार, हो सकता है बड़ा खुलासा लखनऊ में रह रहे थे तीनों आतंकी गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों में शकील बांसमंडी इलाके का रहने वाला है। मोहम्मद मुनीद लखनऊ के न्यू हैदरगंज कैंपल रोड का निवासी है। वहीं, मोहम्मद मुस्तकीन मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और लखनऊ में सीतपुर रोड स्थित मदेय गंज में रह रहा था। बता दें, आतंकी संगठन अलकायदा यूपी में बड़े हमले की साजिश रच रहा था। 15 अगस्त से पहले कई शहरों में धमाकों का प्लान था। अयोध्या, मथुरा व काशी में भी आतंकी घटनाओं का अंजाम देने की साजिश थी, लेकिन एटीएस ने आतंकवादियों की इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *