उमरिया में सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा

रीवा
 आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद एसपी लोकायुक्त के निर्देश पर उमरिया जिले में सहायक भू सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र दुबे के चार अलग-अलग जिलों में स्थित आवासों में छापामार कार्रवाई की गई है अब तक की गई कार्रवाई में सोने की ईंट सहित तकरीबन चार से पांच करोड़ रुपए की संपत्ति होने कब पता चला है। लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मुनेंद्र दुबे के उमरिया शहडोल भोपाल व रीवा के छत्रपति नगर स्थित मकान में चार अलग-अलग टीमों ने दबिश दी दबिश के दौरान न केवल उनके चल अचल संपत्ति का विवरण लिया जा रहा है बल्कि बैंक खातों की जानकारी ली जा रही है।

उमरिया में तैनात सहायक भू-सर्वक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार दुबे के काली कमाई की गोपनीय शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद एसपी लोकायुक्त राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। फिर मामला रजिस्टर्ड कर कोर्ट से चार शहरों में दबिश देने के लिए सर्च वारंट जारी कराया गया। चार टीमें बनाकर रीवा, भोपाल, शहडोल और उमरिया भेजी गई। चारों जगह 25 सदस्यीय टीम ने बुधवार की सुबह 5 बजे दबिश दी। जैसे ही घरों के दरवाजे खुले। एक साथ लोकायुक्त की टीम धड़धड़ाकर अंदर घुस गई।

 

 

 

 

 

 

रीवा के छत्रपति नगर स्थित आवास से मिली तगड़ी काली कमाई
लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की शुरुआती दबिश में पहले रिकार्ड खंगाले गए। इसके बाद तिजोरी और अलमारी में रखे कैश व सोना जब्त किया गया। लोकायुक्त टीम उस समय चौंक गई जब एक किलो की सोने की ईंट मिली। इसके बाद आलमारी से 80 लाख कैश, 23 लाख की एफडी, करोड़ों की ​कृषि योग्य जमीन और प्लांट सहित कई लग्जरी वाहनों के रिकार्ड मिले।

4 करोड़ से अधिक संपत्ति का आकलन
लोकायुक्त एसपी ने बताया कि बुधवार की दोपहर 2 बजे तक सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के रीवा स्थित छत्रपति नगर वाले आवास से 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिल चुकी है। कयास लगाए जा रहा है कि अभी और संपत्ति का आंकड़ा बढ़ेगा। ऐसे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। खबर लिखे जाने तक आय से अधिक संपति का मामला दर्ज कर लोकायुक्त की ​सर्चिंग लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *