‘पवित्र रिश्ता 2’ पर बोले शाहीर शेख- सुशांत ही मानव, उसे कोई बदल या रिप्लेस नहीं कर सकता

जब से एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) के दूसरे सीजन के लिए सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) वाले रोल के लिए ऐक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) को साइन किया है, तभी से सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट रहा है। सुशांत के फैन्स न सिर्फ शो को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं बल्कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), शाहीर शेख समेत मेकर्स को भी बुरा-भला कह रहे हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 'पवित्र रिश्ता' में मानव का रोल प्ले किया था। जिसे दूसरे सीजन में अब शाहीर शेख निभाने जा रहे हैं। सुशांत वाले रोल के लिए साइन किए जाने पर ट्रोल हो रहे शाहीर शेख ने हाल ही इंस्टाग्राम (Shaheer Sheikh Instagram) पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने इस रोल को क्यों स्वीकार किया। साथ ही शाहीर शेख ने लिखा कि सुशांत हमेशा मानव रहेगा। उसे न तो कोई बदल सकता है और न ही रिप्लेस कर सकता है।

शाहीर शेख ने बताया क्यों स्वीकार किया मानव का रोल
शाहीर शेख ने 'पवित्र रिश्ता 2' के सेट कास्ट के साथ मानव के लुक में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ में उन्होंने लिखा, 'जब मुझे 'पवित्र रिश्ता' के लिए अप्रोच किया गया तो मुझे झटका लगा। भला कौन उस किरदार को निभाना चाहेगा जिसे सुशांत सिंह राजपूत ने निभाकर अमर कर दिया था। मैं यह नहीं करना चाहता था। पर फिर मैंने सोचा कि सुशांत तो हर चैलेंज को स्वीकार कर लेते थे। इसलिए मैंने वही किया जो सुशांत मेरी पोजिशन पर होने के बाद करते। मैंने चैलेंज स्वीकार कर लियया। जब टीम ने मुझे बताया कि उन्हें किसी ऐसे की जरूरत है जो ईमानदार हो ताकि हम सभी सुशांत की विरासत को एकदम परफेक्ट ट्रिब्यूट दे सकें। तब मैंने इसे अपना सबकुछ देने और बाकी सब दर्शकों और भगवान पर छोड़ देने का फैसला किया।

'सुशांत तुम हमेशा 'मानव' रहोगे, उसे कोई नहीं बदल सकता'
शाहीर शेख ने पोस्ट में आगे लिखा है, 'एक ऐसी टीम के साथ काम करना जो उसे (सुशांत सिंह राजपूत को) बेहद प्यार और सम्मान देती थी, हम सभी के दिलों में वास्तविक इरादे को और बढ़ावा देती है। सुशांत तुम ही हमेशा मानव रहोगे। न तो उसे कोई बदल सकता है और न ही रिप्लेस कर सकता है। हो सकता है कि मैं उतना अच्छा न होऊं, और हो सकता है कि मैं इस किरदार के साथ वैसा न्याय न कर पाऊं जैसे तुमने किया, लेकिन मैं इसे अपना सब कुछ देने का वादा करता हूं। 

'पवित्र रिश्ता' में 'मानव' बन मशहूर हुए थे सुशांत
बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट अंकिता लोखंडे ने अर्चना का रोल प्ले किया था। इस शो ने सुशांत को जबरदस्त पॉप्युलैरिटी दिलाई। इस शो से सुशांत और अंकिता की जोड़ी 'मानव और अर्चना' की जोड़ी के रूप में मशहूर हो गई थी। सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते साल जून में वह अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के निधन के एक साल बाद एकता कपूर 'पवित्र रिश्ता 2' लेकर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने सुशांत के मानव वाले रोल में शाहीर शेख को साइन किया है। वहीं अंकिता लोखंडे 'पवित्र रिश्ता 2' से अर्चना के रोल में वापसी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *