यूपी के इस जिले में फेल होने से बच जाएंगे हजारों बच्चे

 नई दिल्ली 
यूपी बोर्ड के इंटर के परीक्षार्थियों को इस बार बिना परीक्षा पास किए जाएगा ।जिसके चलते लगभग 3000 छात्र फेल होने से बच जाएंगे। पिछले साल यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में 3068 परीक्षार्थी फेल हो गए थे लेकिन इस बार इसी के फेल होने का सवाल ही नहीं है क्योंकि बिना परीक्षा के प्रमोट किया जा रहा है। इस बार बोर्ड का परीक्षा फल तो घोषित होगा लेकिन यह परीक्षा फल बिना परीक्षा के ही घोषित किया जा रहा है और मेरिट लिस्ट भी नहीं बनाई गई है।
 
इससे ज्यादातर परीक्षार्थी खुश हैं लेकिन टॉपरों को लग रहा है कि उन्हें प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल सका। ऐसी संभावना है कि इसी सप्ताह यूपी बोर्ड का इंटर का परीक्षा फल घोषित किया जा सकता है और इंटर के साथ ही हाईस्कूल का परीक्षा फल भी घोषित हो जाएगा अब सिर्फ परीक्षा फल घोषित होने की तारीखों का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *