मोहब्‍बत कर बैठी बेटी को मां-बाप ने सुनाई सजा ए मौत, भाई बने जल्‍लाद

 मुजफ्फफपुर 
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के माधोपुर सुस्ता गांव की छात्रा पूजा कुमारी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 43 दिनों के बाद मंगलवार को कर लिया है। उसकी हॉरर किलिंग हुई थी। मनियारी पुलिस ने उसके पिता शंकर राय और माता मालती देवी को घर से गिरफ्तार किया है। अब पुलिस पूजा के माता-पिता समेत छह आरोपितों के खिलाफ हत्या की धारा में ट्रायल कराएगी। चार फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी एसएसपी जयंतकांत ने टीम का गठन कर दिया है।
 
एक जून को कुढ़नी पुलिस ने अकराहां पुल के समीप चंद्रहटी मन से पूजा का शव बरामद किया था। दो जून को उसकी पहचान हुई थी और मनियारी थाना के विशुनपुर गिद्धा के चार लोगों को आरोपित किया था। पुलिस ने उस वक्त दो नामजद को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूजा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी की ओर से एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी। छानबीन में पुलिस को कई सुराग मिले। इसके आलोक में सोमवार को पूजा के घर पर छापेमारी की। उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया। पूजा के चाचा लालबाबू राय को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। गहन पूछताछ के बाद लालबाबू ने पूरे राज का पर्दाफाश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *