अपनो की याद दुधमुंहे बच्चे के संग सभी सदस्यों ने मिलकर किया पौधारोपित, उसके संरक्षण का लिया संकल्प

रायपुर
कोरोनाकाल में दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की याद में संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने पौधा रोपित कर उन्हें हरितांजली अर्पित करने की शुरूआत रविवार डीडी नगर से किया। आज तीसरे दिन दिवंगतों की याद में अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ सभी सदस्यों ने मिलकर पौधों का रोपण किया और उसके संरक्षण का संकल्प भी किया, इस दौरान वे भावुक भी हो गए।

नम आँखों से अपनों को याद करते हुए परिवार के सदस्यों ने पौधे का पूजन कर तिलक लगाकर पौधारोपण किया तथा उनके रख-रखाव की जिम्मेदारी लेते हुए विधायक का आभार जताया। भावुकता से भरे आज के इस हरितांजली कार्यक्रम में दुधमुंहे अर्थ राठौर ने अपने बड़े भाई 5 साल के युग और 7 साल के वंश राठौर के साथ मिलकर अपने दादा स्व. मनोहर लाल राठौर की स्मृति में पौधा लगाकर उन्हें नमन किया दिवंगत सदस्यों के परिजनों ने बताया कि विकास उपाध्याय एक ऐसे एकलौते जनप्रतिनिधि हैं जो क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं, जहाँ एक ओर पौधारोपण कर दिवंगत आत्माओं को हम लंबे समय तक अपनी यादों में जीवित रख सकते हैं वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह एक अनुकरणीय पहल हैं।

इस दौरान उपाध्याय ने बताया कि कोरोनकाल में बहुत से परिवार ने अपने सदस्यों को खोया हैं जिनकी क्षतिपूर्ति कर पाना असंभव हैं, इसलिए हम सभी रायपुर पश्चिम के कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं ने दिवंगतों की याद में पौधारोपण कर हरितांजली अर्पित करने का बीड़ा उठाया हैं, इसी के तहत दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में परिवारजनों की उपस्थिति में उनके दिवंगत हुए सदस्यों की याद में पौधारोपण किया गया। आज के हरितांजली अभियान के तहत दीनदयाल उपाध्याय नगर के स्व. प्रणोति नेवारे,स्व. एच.एल.शर्मा,स्व. सतीश तिवारी,स्व. लक्ष्मीकांत उपाध्याय,स्व. एम.पी. पांडे,स्व. अभिषेक दुबे,स्व. महमूद अली,स्व. श्रीमति निर्मला वर्मा,स्व.श्रीमती कृष्णा यादव,स्व. राकेश तिवारी,स्व. नीरज श्रीवास्तव,स्व. श्रीमती ऊषा मुदलियार,स्व. डॉ. साहेब स्वरूप जोशी जी की स्मृति में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *