नए मंत्रियों के साथ अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक, संसद सत्र की तैयारी

 नई दिल्ली 
भाजपा के वरिष्ठ नेता रक्षा मंत्री और संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नए मंत्रियों के साथ बैठक की है। बैठक में आगामी संसद सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा की गई है। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस सत्र में विपक्ष के पास महंगाई, कोरोना की दूसरी लहर, पांच विधानसभाओं के चुनाव नतीजे समेत कई ऐसे मुद्दे हैं, जो सरकार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। ऐसे में नए मंत्रियों को संसदीय कामकाज और विपक्ष के मुद्दों से निपटने को लेकर चर्चा की गई है। बैठक में मंत्रिमंडलीय संसदीय समिति के अन्य सदस्यों के अलावा पार्टी के और नए बने मंत्रियों को भी बुलाया गया था।

हाल में केंद्रीय मंत्री परिषद के विस्तार और फेरबदल में कई नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया है। उनको संसद सत्र की रणनीति से भी अवगत कराया गया है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान अर्जुनराम मेघवाल आदि नेता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *