जिसे मरा समझ परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, उसने प्रेमी के साथ किया फेसबुक लाइव 

 पटना  .
परिजनों ने जिस युवती को मरा हुआ समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया वो अपने प्रेमी के साथ फेसबुक लाइव हो गयी। फेसबुक पर लाइव होकर उसने कहा कि मेरे परिवारवालों को परेशान न किया जाये। मैं ठीक हूं…। इसके अलावा भी लड़की ने कई सारी बातें फेसबुक पर लाइव होकर कहीं।

इसका पता चलने के बाद परिजनों से लेकर पुलिस के भी होश फाख्ता हो गये। सवाल ये उठने लगा कि जब यह लड़की जिंदा है तो जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया वह किसका था? दरअसल यह पूरा मामला पटना के गौरीचक थाना इलाके से जुड़ा है। यहीं से एक लड़की गायब थी। 

इसी बीच बीते छह जुलाई को पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया। यह सुनकर लापता लड़की के परिवारवाले वहां पहुंच गये और शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। बाकायदा उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद 12 जुलाई को वही लड़की प्रेमी के साथ फेसबुक पर लाइव हो गयी। 

अपने पोस्ट को उसने फेसबुक पर जुड़े दोस्तों के साथ भी शेयर किया। युवती के फेसबुक पर लाइव होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। गौरीचक थानेदार के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *