माना कैंप में बढ़ते अपराध को रोकने भाजपा ने सौंपा एसपी को ज्ञापन

रायपुर
नगर पंचायत माना कैंप में आए दिन हो रही चाकूबाजी और लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकतार्ओं ने शहर पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुंदरानी ने बताया कि माना कैंप के आसपास आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट के साथ ही जुआ व सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इन घटनाओं को रोकने के लिए नगर पंचायत माना के अध्यक्ष व पार्षद कई बार माना थाने में ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन इसके बाद पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई इस ओर नहीं की जा रही है। इन अपराधिक घटनाओं की अनदेखी किए जाने के कारण आज भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व पूर्व ग्रामीण विधायक नंदे साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत माना कैंप के अध्यक्ष एवं पार्षदगण राजधानी रायपुर पहुंचे और रायपुर शहर के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए चाकूबाजी, लूटपाट व जुआ व सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान शहर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को अपराधियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौपने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, माना मंडल भाजपा अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत माना कैंप अध्यक्ष संजय यादव, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेश पिल्लै और पार्षद गण के. ऐबू , संगीता सिंह, लोकमती ठाकुर, अंजू बर्मन, सुपद मंडल, मिथुन मंडल, भाजपा आईटी प्रकोष्ठ सुजीत सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *