अब PM नरेंद्र मोदी करेंगे दक्षिण और महाराष्ट्र के CM से बात

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये चर्चा की। मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों और बाजारों में बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है।

जिन छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी बैठक करने वाले हैं उनमें एक दो राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस के नए मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। सबसे ज्यादा चिंता महाराष्ट्र को लेकर है क्योंकि यहां पर कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट एक स्तर पर आकर थम सा गया है। 

सोमवार को छोड़कर महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों में 8 हजार या फिर उससे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ऐसा ही हाल केरल का भी है। जहां पर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल में पिछले 11 दिनों में कोरोना वायरस के 1 लाख 28 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं। मल्लपुरम, कोट्टयम, कासरगोड, कोझिकोड और थिसूर। ये केरल के वो जिले हैं जहां पर कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *