पर्यटन स्थलों पर और बाजारों में जुट रही भीड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले ऐसे ही आता है कोरोना 

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी कहा कि हिल स्टेशनों पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना भारी भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है। पीएम ने इस दौरान यह भी कहा कि कोविड-19 के फैलने के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रो में टीकाकरण पर और जोर देने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर के कुछ जिलों में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है। ऐसे में सतर्क रहने तथा वायरस का और प्रसार रोकने के लिए तेजी से कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए बड़ी भीड़ का जुटना चिंताजनक है। 

पीएम ने कहा, 'मैं जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशनों पर और मार्केट्स में बिना मास्क पहने और प्रोटोकॉल का पालन किए बिना भारी भीड़ का उमड़ना सही नहीं है। यह चिंता की वजह है। कई बार हम सुनते हैं कि लोग कहते हैं कि हम तीसरी लहर आने से पहले एंजॉय करना चाहते हैं। यह समझना जरूरी है कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी। कई बार लोग पूछते हैं कि तीसरी लहर से निपटने की आपकी क्या तैयारी है। आज हमें यह सोचने की जरूरत है कि तीसरी लहर को कैसे रोकना है। कोरोना ऐसी चीज है, जो खुद नहीं आती है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *