26 साल बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी फॉर्मेट में सीरीज जीती

बारबाडोस

 वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कंगारू टीम के खिलाफ पहले तीन टी20 मैच जीतकर कैरेबियाई टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है और इसी के साथ 26 साल से चला आ रहा ऑस्ट्रेलियाई टीम का घमंड भी वेस्टइंडीज की टीम ने तोड़ दिया है। इस मैच में क्रिस गेल का बल्ला चला और कंगारू टीम का सीरीज में बने रहने का सपना चूर-चूर कर दिया।

दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम ने 26 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ किसी फॉर्मेट में सीरीज जीती है। इससे पहले 1995 में कैरेबियाई टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ कोई सीरीज जीती थी। अब निकोलस पूरन की कप्तानी में टीम ने इतिहास रचा है। हैरान करने वाली बात ये है कि आखिरी बार वेस्टइंडीज की टीम ने उस समय 3 या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तब जीती थी, जब कप्तान निकोलस पूरन का जन्म भी नहीं हुआ था।

बात अगर सेंट लूसिया में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले की करें तो इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। कंगारू टीम की ओर से सबसे ज्यादा 33 रन मोइजेज हेनरिक्स ने बनाए, जबकि कप्तान आरोन फिंच ने 30 और और एस्टन टर्नर ने 24 रन की पारी खेली। कैरेबियाई टीम की तरफ हेडेन वॉल्श जूनियर ने 2 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *