रातीबढ़ इलाके में शादी के 1 साल बाद फांसी पर झूली नवविवाहिता

 भोपाल
रातीबड़ इलाके में शादी के एक साल बाद ही नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पिंकी मारण पति रोहित मारण (25) नीलबड़ की रहने वाली है। उसका भोपाल में ही मायका है। बीते साल कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन में ही उसकी शादी हुई थी। करीब एक साल पहले हुई शादी में आधे समय वह अपने मायके में ही रही है। अभी उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। कल दिन में उसने फांसी लगाई थी।

 मायके वालों के नहीं आ पाने के कारण उसका पोस्टमार्टम कल नहीं कराया जा सका था। बताया जाता है कि मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *