चांदामेटा नक्सली घटना की दंडाधिकारी जांच

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रजत बंसल द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल को चांदामेटा नक्सली मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच का दायित्व दिया गया। ज्ञात हो कि 02 जुलाई थाना दरभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चांदामेटा, प्यारभाटा व पटनमपारा के बीच जंगल पहाड़ के पास पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक अज्ञात वदीर्धारी महिला नक्सली मारी गई थी।

उक्त घटना की जांच 25 जुलाई 2021 को अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल के न्यायालय में किया जाएगा। इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा किसी अन्य को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो अपना लिखित दावा-आपत्ति 25 जुलाई तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत अवधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *